दी ऑक्सफोर्ड विद्यालय में युवा दिवस मनाया गया

दी ऑक्सफोर्ड हा.से. स्कूल सीहोर में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में उपस्थित रहे। कक्षा नर्सरी की छात्रा लितीशा ने स्वामी जी का प्रसिद्ध स्लोगन ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।’ कंठस्थ कर सभी विद्यार्थियों को सुनाया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन ने विद्यार्थियों को बताया कि 12 जनवरी 1863 में जन्मे नरेंद्रनाथ दत्ता यानि स्वामी विवेकानंद की जन्म-दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर वर्ष 1984 से हर साल मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन और उनके किए गए कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। महज 39 वर्ष का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद का पूरी जिंदगी आज के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने वाली है। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि हर युवा राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। वे युवाओं से कहते थे कि अपनी आरामदायक (कंफर्ट जोन) से बाहर निकलो और अपने उद्देश्यों की प्राप्त के लिए प्रयास करके उसे प्राप्त करो।

संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन आफरीन बानो द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जॉली कुरियन, प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन, समस्त अध्यापकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कप में ऑक्सफोर्ड विद्यालय के विद्यार्थी ने पाया प्रथम स्थान

ऑक्सफोर्ड विद्यालय के स्काउट गाईड का हाईक भ्रमण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

शहर के आक्सफोर्ड हा.से. स्कूल सीहोर के सुभाष दल के कब-बुलबुल एवं स्काउट गाईड दल का ग्राम जहांगीरपुरा में हाईक भ्रमण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
स्काउट गाइड दल को प्राचार्य व जिला सहायक गाईड कमिश्नर डॉ. बीना जे कुरियन व जिला संगठक गाईड विभा शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जहांगीरपुरा में पूर्व सरपंच हेमराजसिंह सूर्यवंशी, पालक भागीरथप्रसाद शिन्दे, एवं हरीचरण रैकवाल के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया।
डॉ. बीना जे कुरियन ने अपने स्काउट गाईड को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को समाज में रहते हुए व्यक्तियों के लिए हितसेवा कार्य निःस्वार्थ करना चाहिए।
प्रशिक्षण शिविर में स्काउट मास्टर सुनील शुक्ला एवं जिला संगठक गाईड विभा शुक्ला द्वारा स्काउट गाईड को विभिन्न प्रशिक्षणो के साथ आपातकालीन चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट, गाईड, कब-बुलबुल द्वारा सुदाना पशु आहार सयंत्र का अध्ययन भ्रमण भी किया।
उक्त प्रशिक्षण में स्काउट गाईड ने सहभागिता की।

ऑक्सफोर्ड विद्यालय सीहोर में यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का एंव संकल्प नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सीहोर। शहर के आक्सफोर्ड हा.से. स्कूल सीहोर में 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक तीन दिवसीय यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका 9 दिसंबर को समापन समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों का स्वागत किया गया। बैंड दल के माध्यम से गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी, विशेष अतिथि टी आई श्री नलिन बुधौलिया एंव संकल्प नशा मुक्ति केंद्र व वुद्धाश्रम के संचालक श्री राहुल सिंह तथा स्वंय सेवी रूपी सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री संदीप सिंह, संकल्प नशा मुक्ति केंद्र व वुद्धाश्रम के प्रबंधक श्री राकेश शर्मा, सीहोर पत्रकार मनोज दीक्षित ऑक्सफोर्ड स्कूल की प्राचार्या डॉ बीना जे. कुरियन और संचालक जॉली कुरियन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों के द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियां को जॉली कुरियन व बीना कुरियन द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के संचालक श्री जॉली कुरियन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बच्चों से कहा कि ट्रेफिक नियमों का पालन करना ज़रूरी है। बहुत से बच्चे अपनी ज़िंदगी असुरक्षित ड्राइविंग के कारण खो देते है। आप ऐसा न करें।
कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें नन्हें छात्रों द्वारा गीत ‘यह छोटे छोटे रूल इनको न जाना भूल’ पर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही विधार्थियों द्वारा ट्रेफिक के चिह्नों को समझाने के लिए एक ड्रामा पेश किया गया। बच्चों ने अंगविक्षेप के द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलीस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी ने स्कूल के सभी स्टॉफ एंव विधार्थियों को बधाई दी कि उन्होने कम समय मे ये प्रोग्राम रोचक बनाने के लिए बच्चों द्वारा प्रदर्शन करवाया गया। साथ ही यह भी कहा कि जिंदगी अनमोल है इसकी महत्ता को समझें और गाड़ी चलाते समय स्पीड कम रखें ताकि कोई पत्थर या अनावश्यक चीज़ सामने आने पर आप कंट्रोल कर सकें। ड्रिंक के बाद ड्राईव नहीं करना चाहिए।
प्रोग्राम में उपस्थित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र व वृद्धाश्रम के संचालक राहुल सिंह ने कहा कि स्कूल की प्राचार्या स्कूल के बच्चों के लिए माँ की पूर्ति करती हैं। उन्होंने सभी को बधाई देते हुये कहा कि आप सभी माता पिता एंव गुरू का अनुसरण करें। साथ ही छोटे बच्चे साइकिल का उपयोग करें ताकि वह शारिरिक रूप से दृढ़ बनें।
सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर आभार व्यक्त किया गया तथा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम एंव संकल्प नशा मुक्ति केंद्र द्वारा स्कूल के संचालक जॉली कुरियन सर को भी मोमेंटो पेश किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका अंकिता यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा संचालक शिक्षिका आफरीन बानो द्वारा दिया गया।

Home Guard Annual Day

ऑक्सफोर्ड विद्यालय की आलिया मैराथन दोड़ में आयी प्रथम

शहर के आक्सफोर्ड हा.से. स्कूल की छात्रा आलिया खान गौरी ने सीहोर गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर सीहोर मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दिनांक 28.11.2022 को सीहोर गौरव दिवस के अवसर पर मैराथन के तहत रन फॉर सीहोर आवासीय खेलकूद संस्थान भोपाल नाका से सीहोर टाकिज चौराहा तक आयोजित की गयी। मैराथन को नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं सीएमओ योगेन्द्र पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उक्त दौड़ में दी आक्सफोर्ड विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा आलिया खान गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
उक्त उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर, संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे कुरियन, क्रीडा शिक्षक आइसेक धन्यवाद सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं खेलप्रेमी बन्धुओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Educational Tour

राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड विद्यालय के विद्यार्थी करेगें भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व

सीहोर। शहर के आक्सफोर्ड हा.से. स्कूल के छात्र नितेश यादव एवं ईशा पटेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर, राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित हुए। विगत दिनों टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड विद्यालय कक्षा 11 के छात्र नितेश यादव ने 100 मी. एवं 200 मी. दौड़ में प्रथम एवं कक्षा 7वीं की छात्रा ईशा पटेल ने 400 मी. एवं 600 मी. दौड़ में प्रथम एवं 200 मी. दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। नितेश यादव व ईशा पटेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उक्त उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर, जिला खेल अधिकारी भरतलाल शर्मा, संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे कुरियन, क्रीडा शिक्षक आइसेक धन्यवाद सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं खेलप्रेमी बन्धुओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Children’s Day Celebration

Warning: Undefined array key "src" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 89

Warning: Undefined array key "dependencies" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 89

Warning: Undefined array key "version" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 89

Warning: Undefined array key "src" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 87

Warning: Undefined array key "dependencies" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 87

Warning: Undefined array key "version" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 87