ऑक्सफोर्ड विद्यालय सीहोर में यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का एंव संकल्प नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सीहोर। शहर के आक्सफोर्ड हा.से. स्कूल सीहोर में 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक तीन दिवसीय यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका 9 दिसंबर को समापन समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों का स्वागत किया गया। बैंड दल के माध्यम से गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी, विशेष अतिथि टी आई श्री नलिन बुधौलिया एंव संकल्प नशा मुक्ति केंद्र व वुद्धाश्रम के संचालक श्री राहुल सिंह तथा स्वंय सेवी रूपी सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री संदीप सिंह, संकल्प नशा मुक्ति केंद्र व वुद्धाश्रम के प्रबंधक श्री राकेश शर्मा, सीहोर पत्रकार मनोज दीक्षित ऑक्सफोर्ड स्कूल की प्राचार्या डॉ बीना जे. कुरियन और संचालक जॉली कुरियन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों के द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियां को जॉली कुरियन व बीना कुरियन द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के संचालक श्री जॉली कुरियन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बच्चों से कहा कि ट्रेफिक नियमों का पालन करना ज़रूरी है। बहुत से बच्चे अपनी ज़िंदगी असुरक्षित ड्राइविंग के कारण खो देते है। आप ऐसा न करें।
कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें नन्हें छात्रों द्वारा गीत ‘यह छोटे छोटे रूल इनको न जाना भूल’ पर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही विधार्थियों द्वारा ट्रेफिक के चिह्नों को समझाने के लिए एक ड्रामा पेश किया गया। बच्चों ने अंगविक्षेप के द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलीस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी ने स्कूल के सभी स्टॉफ एंव विधार्थियों को बधाई दी कि उन्होने कम समय मे ये प्रोग्राम रोचक बनाने के लिए बच्चों द्वारा प्रदर्शन करवाया गया। साथ ही यह भी कहा कि जिंदगी अनमोल है इसकी महत्ता को समझें और गाड़ी चलाते समय स्पीड कम रखें ताकि कोई पत्थर या अनावश्यक चीज़ सामने आने पर आप कंट्रोल कर सकें। ड्रिंक के बाद ड्राईव नहीं करना चाहिए।
प्रोग्राम में उपस्थित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र व वृद्धाश्रम के संचालक राहुल सिंह ने कहा कि स्कूल की प्राचार्या स्कूल के बच्चों के लिए माँ की पूर्ति करती हैं। उन्होंने सभी को बधाई देते हुये कहा कि आप सभी माता पिता एंव गुरू का अनुसरण करें। साथ ही छोटे बच्चे साइकिल का उपयोग करें ताकि वह शारिरिक रूप से दृढ़ बनें।
सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर आभार व्यक्त किया गया तथा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम एंव संकल्प नशा मुक्ति केंद्र द्वारा स्कूल के संचालक जॉली कुरियन सर को भी मोमेंटो पेश किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका अंकिता यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा संचालक शिक्षिका आफरीन बानो द्वारा दिया गया।

Home Guard Annual Day

ऑक्सफोर्ड विद्यालय की आलिया मैराथन दोड़ में आयी प्रथम

शहर के आक्सफोर्ड हा.से. स्कूल की छात्रा आलिया खान गौरी ने सीहोर गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर सीहोर मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दिनांक 28.11.2022 को सीहोर गौरव दिवस के अवसर पर मैराथन के तहत रन फॉर सीहोर आवासीय खेलकूद संस्थान भोपाल नाका से सीहोर टाकिज चौराहा तक आयोजित की गयी। मैराथन को नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं सीएमओ योगेन्द्र पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उक्त दौड़ में दी आक्सफोर्ड विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा आलिया खान गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
उक्त उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर, संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे कुरियन, क्रीडा शिक्षक आइसेक धन्यवाद सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं खेलप्रेमी बन्धुओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Educational Tour

राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड विद्यालय के विद्यार्थी करेगें भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व

सीहोर। शहर के आक्सफोर्ड हा.से. स्कूल के छात्र नितेश यादव एवं ईशा पटेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर, राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित हुए। विगत दिनों टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड विद्यालय कक्षा 11 के छात्र नितेश यादव ने 100 मी. एवं 200 मी. दौड़ में प्रथम एवं कक्षा 7वीं की छात्रा ईशा पटेल ने 400 मी. एवं 600 मी. दौड़ में प्रथम एवं 200 मी. दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। नितेश यादव व ईशा पटेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उक्त उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर, जिला खेल अधिकारी भरतलाल शर्मा, संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे कुरियन, क्रीडा शिक्षक आइसेक धन्यवाद सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं खेलप्रेमी बन्धुओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Children’s Day Celebration

ऑक्सफोर्ड स्कूल में मनाया गया स्काउट गाईड स्थापना दिवस

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मुख्यालय से जिला संगठक स्काउट राजेश मेवाड़ा एवं प्राचार्य व जिला सहायक गाईड कमिश्नर डॉ. बीना जे कुरियन, जिला संगठक गाईड विभा शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।

स्वागत भाषण कक्षा 12वी की छात्रा मुबसिरा खान द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि को बैज लगाकर बच्चों द्वारा स्वागत किया गया।

इसी क्रम में माननीय कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर व नवागत जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर को विद्यालय के स्काउट गाईड यशराज कचनेरिया, सौम्या राठौर, मानसी यादव, अभिनेष मालवीय, सिद्धार्थ कसोटिया, जयंत मंगरोलिया ने बैज लगाया। साथ ही अनुज गौर, स्वतंत्र काशिव, यशराज कचनेरिया, जयदीप शर्मा, काव्य जाटव ने विद्यालय में आए हुए पालकगण को बैज लगाया।

इस अवसर पर डॉ. बीना जे कुरियन ने स्काउट गाईड का महत्व बताते हुए कहा कि मानव सेवा के लिए अपने कर्तव्य को सक्रिय रूप से निभाना ही हमारा परम धर्म है। स्काउट गाईड स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय में 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाएंगी। इस अवसर पर जिला संगठक स्काउट राजेश मेवाड़ा, प्राचार्य व जिला सहायक गाईड कमिश्नर डॉ. बीना जे कुरियन, जिला संगठक गाईड विभा शुक्ला, आइसक धन्यवाद समस्त स्टॉफ, कब बुलबुल, स्काउट गाईड नीव सक्सेना, अक्षांश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

ऑक्सफोर्ड के विद्यार्थियों का आईआईआईटी और एमबीबीएस में चयन

Foundation Day Celebration of 7 States

ऑक्सफोर्ड स्कूल सीहोर में म.प्र. का 67वां स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही 1 नवंबर को गठित अन्य 6 राज्यों का भी स्थापना दिवस मनाकर अनेकता मे एकता का उदाहरण पेश किया।

         मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरला, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की वेशभूषा और राज्यों की संस्कृति का श्रेष्ठ प्रदर्शन अपने भाषण में किया। नर्सरी से बारहवी तक के छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

         इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एड. जोली कुरियन एवं प्राचार्य डॉ बीना जे. कुरियन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विभिन्न राज्यों की विशेषता के साथ अपने जीवन की पवित्रता का परिचय देते हुए मानव सेवा से ‘सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा’ एवं ‘हम सब भारतीय हैं’ की पहचान कराने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन राज वर्मा एवं मुबसिरा खान, ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Essay & Painting Competition Conducted by Union Bank

निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सीहोर। स्थानीय दी ऑक्सफोर्ड हा.से. स्कूल सीहोर में यूनियन बैंक सीहोर द्वारा निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यूनियन बैंक द्वारा सतर्कता-जागरूकता अभियान अंतर्गत ‘‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकास भारत‘‘ विषय पर उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुषा उचारिया, द्वितीय स्थान भव्यता परमार तथा तृतीय स्थान सार्थक राठौर ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौरव कुमार झा, द्वितीय स्थान शिवानी मेवाडा, तृतीय स्थान श्वेता पाटीदार ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती बिदुला हरने, शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक, विद्यालय अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे कुरियन, सुश्री कल्पना राय, समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Warning: Undefined array key "src" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 89

Warning: Undefined array key "dependencies" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 89

Warning: Undefined array key "version" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 89

Warning: Undefined array key "src" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 87

Warning: Undefined array key "dependencies" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 87

Warning: Undefined array key "version" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor/core/page-assets/loader.php on line 87