
Speaking Activity


शहर के मंडी स्थित पुलिस परेड मैदान पर 26 जनवरी के मौके पर दी आक्सफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों केे रंगारंग प्रस्तुति तथा ब्रास बैण्ड गु्रप के शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित हुए।
विद्यालय के ग्रुप द्वारा शहीद भगतसिंह की जीवनी पर आधारित काकोरी कांड व जलियावाला बाग पर आधारित देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मान. श्री करणसिंह वर्मा, राजस्व मंत्री, मान. कलेक्टर महोदय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय ग्रुप को द्वितीय स्थान प्राप्त करने साथ ही ब्रास बैण्ड गु्रप के शानदार प्रदर्शन पर शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आक्सफोर्ड स्कूल में प्राचार्या डाॅ. बीना जे. कुरियन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक देशभक्तिपूर्ण नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
उक्त उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष एड. जाॅली कुरियन, प्राचार्य डाॅ. बीना जे. कुरियन एवं समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार शामिल रहा।









“The Titans of Tomorrow”

























Science Centre & Tribal Museum Bhopal















