Warning: Undefined array key "options" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor-pro/modules/theme-builder/widgets/site-logo.php on line 194

गणतंत्र दिवस पर आक्सफोर्ड स्कूल ने प्राप्त किया प्रथम पुरूस्कार

शहर के मंडी स्थित पुलिस परेड मैदान पर 26 जनवरी के मौके पर दी आक्सफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर तथा ब्रास बैण्ड गु्रप ने शानदार मार्चपास्ट एवं प्रदर्शन कर यहां पर मौजूद हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किया।
वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आक्सफोर्ड स्कूल में प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक देशभक्तिपूर्ण नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
पुलिस लाईन मण्डी में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि माननीय कलेक्टर सीहोर श्री प्रवीण सिंह, माननीय पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शानदान देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति देने पर प्रथम पुस्कार, ब्रास बैण्ड गु्रप के शानदार मार्चपास्ट एवं प्रदर्शन करने पर प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया गया। साथ ही हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 की प्रावीण्य सूची में वाणिज्य समूह में इस विद्यालय की छात्रा श्रद्धा मेवाडा द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा रू. 10,000 के पारितोषिक मिलने पर तथा इंटरनेशनल प्लेयर बुशरा खान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उक्त उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन एवं समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।