Warning: Undefined array key "options" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor-pro/modules/theme-builder/widgets/site-logo.php on line 194

Essay & Painting Competition Conducted by Union Bank

निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सीहोर। स्थानीय दी ऑक्सफोर्ड हा.से. स्कूल सीहोर में यूनियन बैंक सीहोर द्वारा निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यूनियन बैंक द्वारा सतर्कता-जागरूकता अभियान अंतर्गत ‘‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकास भारत‘‘ विषय पर उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुषा उचारिया, द्वितीय स्थान भव्यता परमार तथा तृतीय स्थान सार्थक राठौर ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौरव कुमार झा, द्वितीय स्थान शिवानी मेवाडा, तृतीय स्थान श्वेता पाटीदार ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती बिदुला हरने, शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक, विद्यालय अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे कुरियन, सुश्री कल्पना राय, समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।