Warning: Undefined array key "options" in /home1/pubgyejb/oxfordsehore.com/wp-content/plugins/elementor-pro/modules/theme-builder/widgets/site-logo.php on line 194

Foundation Day Celebration of 7 States

ऑक्सफोर्ड स्कूल सीहोर में म.प्र. का 67वां स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही 1 नवंबर को गठित अन्य 6 राज्यों का भी स्थापना दिवस मनाकर अनेकता मे एकता का उदाहरण पेश किया।

         मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरला, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की वेशभूषा और राज्यों की संस्कृति का श्रेष्ठ प्रदर्शन अपने भाषण में किया। नर्सरी से बारहवी तक के छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

         इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एड. जोली कुरियन एवं प्राचार्य डॉ बीना जे. कुरियन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विभिन्न राज्यों की विशेषता के साथ अपने जीवन की पवित्रता का परिचय देते हुए मानव सेवा से ‘सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा’ एवं ‘हम सब भारतीय हैं’ की पहचान कराने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन राज वर्मा एवं मुबसिरा खान, ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।